विवादों के चलते एनयूजेआई से उपजा की संबद्धता समाप्त

एनयूजे उत्तर प्रदेश ही मुख्य संगठन होगा, नयी समिति का गठन जल्द

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नाम से चल रहे विभिन्न संगठनों एवं विवादों के चलते नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) इंडिया ने उपजा को भंग कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अब एनयूजे उत्तर प्रदेश की मान्यता प्राप्त संगठन होगा। इसकी समिति का गठन जल्द किया जायेगा।
एनयूजे के महासचिव प्रदीप तिवारी ने सूचना जारी करते हुए बताया कि नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश में उपजा के नाम पर चल रहे विभिन्न संगठनों में एकता के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी को संयोजक बनाते हुए एक समिति का गठन किया था। समिति की 24 जुलाई को लखनऊ में आयोजित बैठक में सभी विवादों का निपटारा करने के लिए एनयूजे उत्तर प्रदेश के नाम से संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनयूजे से संबद्ध उपजा की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। अब एनयूजे उत्तर प्रदेश की मान्यता प्राप्त संगठन होगा।
प्रदीप तिवारी ने बताया कि एनयूजे उत्तर प्रदेश के संगठन विस्तार, गतिविधियों को जारी रखने, पत्रकार हित, कल्याण एवं संगठन हित में काम करने के लिए प्रमोद गोस्वामी को संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा गोस्वामी सभी पक्षों से बात कर एक समिति का गठन करेंगे और अगले तीन माह में एनयूजे उत्तर प्रदेश की नयी समिति का गठन करेंगे, तब तक एनयूजे उत्तर प्रदेश, एनयूजेआई के निर्देशों के अनुरूप कार्य करेगा।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button