लाइव इंडिया के दफ्तर में पुलिस का डेरा

लाइव इंडिया के दफ्तर में पुलिस का डेरा
चिटफंडिया कंपनी समृद्ध जीवन के अखबार और चैनल लाइव इंडिया के दफ्तर में इस समय पुलिस का डेरा है। यह डेरा अपने ही कर्मचारियों के डर के कारण है। बताया जा रहा है कि यहां से करीब तीन दर्जन लोगों को बाहर कर दिया गया है औऱ ये सभी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि इन कर्मचारियों के डर के कारण प्रबंधन ने पुलिस बुला रखा है। पुलिस से प्रबंधन ने शिकायत की है कि यहां कर्मचारी तोड़फोड़ कर रहे है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसिया डेरा चैनल के एक बड़े अधिकारी के इशारे पर है।
वहीं छंटनी का यहां के कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। पर इतने विरोध के बाद भी बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोगों को कल गार्डों से बाहर निकलवा दिया गया। उनके साथ गाली गलौज भी की गई। इन छह लोगों में कुछ महिलाएं भी थीं। एक सूत्र ने बताया कि सर यहां कर्मचारी प्रतिदिन गेट पर इक्कट्ठा होते हैं पर उन्हें अंदर आने नहीं दिया जाता। वे बात भी करना चाहते हैं पर कोई भी प्रबंधन का आदमी उनसे बात नहीं करने जाता। वे रोज न्याय की मांग कर रहे हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button