जब अमित शाह ने कहा-रजत जी इंडिया टीवी के कहे अनुसार थोड़ी चलेगा देश

यूं तो इंडिया टीवी को भाजपा के लिए सॉफ्ट रुख रखने वाला माना जाता है। मगर लखनऊ में इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर जिस तरह से रजत शर्मा ने सवाल पूछे तो अमित शाह तिलमिला उठे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि-रजत शर्मा जी आपके इंडिया टीवी के अनुसार देश थोड़े ही चलेगा। यह जवाब रजत शर्मा को शाह ने तब दिया जब वे आरक्षण से जुड़े एक सवाल पर मुखातिब ते। इसकी सियासी व मीडिया गलियारे  में काफी चर्चा रही।

कहा जा रहा है कि नोटबंदी पर इंडिया टीवी का स्टैंड मोदी सरकार खासतौर से अमित शाह को रास नहीं आया। यही वजह है कि जब रजत शाह ने कुछ आंकड़ों के आधार पर शाह को घेरने की तैयारी की तो शाह ने कहा कि-रजत जी आपकी स्टडी अधूरी है। आप एकतरफा तथ्य पेश कर रहे हैं। रजत शर्मा और शाह के  बीच इस तरह से संवाद चर्चा-ए-खास है। दरअसल रजत शर्मा की मोदी से करीबियत को देखते हुए उनके चैनल पर भाजपा के लिए नरम रुख रखने के आरोप लगते रहे हैं। मगर लखनऊ के चुनाव मंच कार्यक्रम पर इससे अलग नजारा देखने को मिला।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button