नई दुनिया के प्रयोगों से परेशान कर्मचारी लौट रहे हैं पुराने घर

nai-duniyaदरअसल नईदुनिया में प्रयोगों का दौर और लोगों के आने जाने का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रबंधन भी अजीबोगरीब फरमान जारी कर रहा है। कभी आठ घंटे आफिस में रहना जररी करता है तो कभी बार बार सीट से उठना। यहां काम करने वालों को आफिस के अंदर चाय पीना तक मना है। लेकिन अगर वो कैंटीन जाते हैं चाय पीने के लिए तो वह वक्त उनकी डयूटी में से कम करके आंका जाता है।
प्रयोग और नए लोग लाने के नाम पर तमाम ऐसे लोग नईदुनिया की राह पकड रहे हैं जिन्हें अपने संस्थानों में नजरअंदाज किया जा चुका है। ऐसे लोग नईदुनिया आकर अपनी तनख्वाह बढा रहे हैं और कुछ ही महीनों में वापसी की राह पकड रहे है। ऐसी खबर है कि मध्यप्रदेश के बाहर से आए कई और लोग यहां से निकलने की तैयारी में लगे हैं।

loading...
Loading...
Loading...
loading...
Back to top button