पेपर लीक कांड में फंसे सुभासपा विधायक बेदी राम जौनपुर के इस थाने का है हिस्ट्रीशीटर, जानिए पूरा मामला

जौनपुर के जलालपुर थाने में बेदी राम के अपराधों की दर्ज हिस्ट्रीशीट में यह भी लिखा गया है कि विधायक के पास दो ईंट भट्टे भी हैं।इसमे बेदी राम के अन्य विवरण भी दर्ज है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर कई अन्य पेपर लीक घोटालों में शामिल होने का आरोप है।

गाजीपुर की जखनिया सुरक्षित सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बेदी राम को विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। पेपर लीक लीक मामले को लेकर सुभासपा विधायक बेदी राम इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बेदी राम जौनपुर जिले में जलालपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर है। वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17A पर दर्ज है। साल 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने हिस्ट्रीशीट खोली थी। 2022 में ही विधानसभा चुनाव में बेदी राम विधायक निर्वचित हुए थे।

बेदी राम का नाम प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने के प्रकरण में काफी पहले से हाईलाइट है। 2006 में रेलवे में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। 2008 में एक इसी तरह का मामला लखनऊ के गोमती नगर में दर्ज हुआ। 2010 में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में बेदी राम के खिलाफ जौनपुर के मड़ियाहूं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 2014 में एक और मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एसटीएफ ने बेदी राम को गिरफ्तार भी किया था।

जौनपुर के जलालपुर थाने में बेदी राम के अपराधों की दर्ज हिस्ट्रीशीट में यह भी लिखा गया है कि विधायक के पास दो ईंट भट्टे भी हैं। इसमे बेदी राम के अन्य विवरण भी दर्ज है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर कई अन्य पेपर लीक घोटालों में शामिल होने का आरोप है।

बेदी राम के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ दर्ज नौ मामलों में से आठ पेपर लीक से संबंधित हैं। वहीं एक मामला गैंगेस्टर एक्ट के है।बेदी राम के खिलाफ कई प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में मामले दर्ज किए गए हैं। भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

राजभर के MLA बेदी राम पर राजस्थान, MP में भी भर्ती पेपर लीक कराने के केस, क्या-क्या पता चला?

MLA Bedi Ramपेपर लीक का मामला एक बार फिर काफी चर्चाओं में चल रहा है. हाल ही में नीट और नेट पेपर लीक गड़बड़ी के मामलों ने सरकार को भी हिला कर रख दिया है. सीबीआई और एसटीएफ इन मामलों की लगातार जांच कर रही हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों समेत यूपी की सियासत को भी हिला कर रख दिया है. दरअसल अब पेपर लीक में एनडीए के विधायक का नाम सामने आया है.

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर के करीबी और गाजीपुर की जखनिया विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक बेदी राम का नाम अब पेपर लीक में आ गया है. खुद विधायक बेदी राम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पेपर लीक की डील और पैसों के लेन-देन की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में विधायक बेदी राम साफ कहते हुए दिख रहे हैं कि वह एक बार में 40-40 भर्ती कराते हैं और उनका काम यूपी के अलावा दूसरे राज्यों की भर्ती परीक्षाओं मे भी होता है. बता दें कि पेपर लीक मामलों में कुख्यात बिजेन्द्र ने बेदी राम को एक वीडियो में इस देश का सबसे बड़ा पेपर माफिया बताया है. बता दें कि बेदी राम का नाम पहले भी पेपर लीक में कई बार आ चुका है और उनके खिलाफ 8 केस भी दर्ज हैं.

रेलवे और पुलिस भर्ती पेपर लीक में सामने आ चुका है नाम

बता दें कि बेदी राम पर कुल 9 केस दर्ज हैं, जिसमें से 8 केस पेपर लीक को लेकर हैं. बेदी राम के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में केस दर्ज हैं. इन राज्यों में रेलवे और पुलिस भर्ती पेपर लीक में बेदी राम का नाम सामने आया है.

कब-कब पेपर लीक में आया नाम?

बता दें कि साल 2009 में जयपुर में एसओजी ने रेलवे भर्ती पेपर लीक के मामले में बेदी राम पर केस दर्ज किया. इसके बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक के मामले में एसटीएफ भोपाल ने बेदी राम के खिलाफ केस दर्ज किया. भोपाल एसटीएफ ने बेदी राम के खिलाफ 2 केस दर्ज किए.

साल 2006 में बेदी राम के ऊपर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है. तब रेलवे पेपर लीक करवाने के मामले में लखनऊ के कृष्ण नगर में बेदी राम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा था. फिर साल 2008 में भी रेलवे पेपर लीक करवाने पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. फिर साल 2010 में पुलिस भर्ती पेपर लीक करवाने को लेकर जौनपुर में ही बेदी राम के खिलाफ केस दर्ज किया गया. साल 2014 में भी पेपर लीक के ही मामले में बेदी राम के खिलाफ एक ओर केस दर्ज हुआ था.

बता दें कि बेदी राम के खिलाफ 8 मामलों में चार्जशीट भी दर्ज हो चुकी है. बेदी राम के खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं. अब पेपर लीक को लेकर खुद बेदी राम की वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें वह अपने कारमानों का बखान खुद ही करते नजर आ रहे हैं.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button