शिवपाल ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दिया फ्री टोल टैक्स का तोहफा

shivpal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज आई.एफ.डब्लू के 68 राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में पत्रकारों को प्रदेश के राजमार्गो पर लगने वाले टोल टैक्स को माफ करने की घोषणा की।
श्री यादव ने कहा कि उ0प्र0 के राजमार्गो पर एम.एल.ए. तथा एम.पी. की तरह मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी टोल टैक्स देने की छूट प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहॉ भी पत्रकारों, साहित्यकारों एवं लेखकों को आवश्यकता पड़ेगी सदैव उनके मदद के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कभी-भी आपके मान व सम्मान को ठेस नहीं पहुॅचायेगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पत्रकारों की जब भी देश को आवश्यकता पड़ी है वे आगे आये है तथा सत्यतता को भी उजागर किया है। श्री यादव ने कहा कि राजनीति एवं पत्रकारिता एक दूसरे के प्रयास है। दोनो का कार्य समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी बड़े राजनेताओं ने अखबार निकाला है तथा पत्रकारिता का काम किया है क्योंकि यह एक बहुत बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा राजनेता एवं पत्रकार सच्चे मायने में देश भक्त है। दोनो ने हमेशा समाज में फैली हुई बुराईयों के विरूद्ध लड़ाई लड़ी है। श्री यादव ने कहा कि जब पत्रकार की कलम चलती है तो उसे कोई रोक नहीं पाता है तथा जो उसे रोकने की कोशिश करता है वह कभी सफल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं एवं पत्रकारों का एक ही मकसद होता है। वे दोनो साथ मिलकर समाज की बुराईयों को दूर करके लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते है। देश की आजादी की लड़ाई भी दोनो ने साथ मिलकर लड़ी थी। लोकतंत्र जब भी कही पर कमजोर पड़ा है दोनो ने साथ मिलकर कार्य किया है। लोक निर्माण मंत्री ने देश के कोने-कोने से आये पत्रकारों से आवाहन् किया कि आप सभी लोग अपने मान व सम्मान को बनाये रखें तथा अखबारों में ऐसी बाते प्रकाशित होनी चाहिए जो दूसरे को अखबार पढऩे के लिए मजबूर करें। उन्होंने कहा कि अखबार एवं पत्रकारों ने हमेशा देश व समाज की नयी दिशा देने का काम किया है इसलिए इसकी महत्ता को हमेशा बनाये रखें। श्री यादव ने कहा कि देश में जहॉ कही भी महापुरूषों के अपमान की खबर आयें उसे जरूर छापे ताकि लोगो को इसकी जानकारी मिले तथा भ्रष्टाचार, सम्प्रदायिकता एवं पूॅजीवाद का विरोध करें तभी देश में समाजवाद आयेगा।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button