डीएनए के मालिक व कुलपति डॉ. निशीथ राय को मातृ शोक

nishith

लखनऊ। हिंदुस्तानी एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी चिंतक स्व. (प्रो.) रामकमल राय की पत्नी और डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के चेयरमैन (अवैतनिक) व डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविालय के कुलपति डॉ. निशीथ राय की माता श्रीमती राजकुमारी राय का शुक्रवार की सुबह एसजीपीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। 83 वर्षीय राजकुमारी राय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 6 दिसंबर को सुबह नौ बजे दारागंज घाट पर किया जाएगा। बीमार होने के बाद राजकुमारी राय को इलाज के लिए इलाहाबाद के नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से चिकित्सकों ने उनको पीजीआई, लखनऊ रेफर कर दिया। वे अपने पीछे तीन पुत्रों कैलाश राय, डॉ. निशीथ राय व उत्पल राय व तीन पुत्रियों सुषमा, सुधा व शैवालिनी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्रों में मझले डॉ. निशीथ राय लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविालय के कुलपति व लखनऊ विश्वविालय स्थित क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक हैं।
बड़े पुत्र श्री कैलाशनाथ राय उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा से निवृत्ति के बाद मऊ जिले के पैतृक गांव में रहकर ग्रामीण छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा का संस्थान संचालित कर रहे हैं। छोटे पुत्र उत्पल राय समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डॉ. निशीथ राय के मातृशोक का समाचार पाकर उनके शुभचिंतकों और आत्मीय जनों ने गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। इलाहाबाद में साहित्य और राजनीति से जुड़े तमाम लोगों ने डॉ. राम कमल राय के अल्लापुर स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके आवास पर पहुंचने वालों में मशहूर कथाकार दूधनाथ सिंह, डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट इलाहाबाद के प्रबंध निदेशक महेश कुमार तुलस्यानी, संपादक जेपी सिंह, प्रेस सलाहकार संतोष तिवारी, राम प्यारे राय, किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ला, डॉ. शशिकांत राय, सुधीर सिंह आदि शामिल रहे। डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के मुख्यालय लखनऊ के संपादकीय विभाग में हुई शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मुलायम व अखिलेश ने व्यक्त किया दुख
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविालय के कुलपति डॉ. निशीथ राय की माता जी श्रीमती राजकुमारी राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सपा मुखिया ने डॉ. राय को फोन कर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने डॉ. निशीथ राय की माता जी श्रीमती राजकुमारी राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्य सचिव ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
लक्ष्मीकांत ने जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने डॉ. निशीथ राय की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बाजपेयी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि भगवान उनके परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति दे।  उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने डॉ. निशीथ राय की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री यादव ने अपने संदेश में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी शोक व्यक्त किया है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button