कुमार विश्वास के पक्ष में ट्वीट करना सोनू निगम को पड़ा महंगा, जी ग्रुप ने किया बैन!

: सोनू निगम के गाने नहीं खरीदेगा ज़ी ग्रुप : ज़ी न्यूज़ की झूठी खबर के खिलाफ सोनू निगम के एक सच्चे ट्वीट का नतीजा :  27 अप्रैल को मशहूर बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने ज़ी न्यूज़ की बेईमानी का साफ़तौर पर खुलासा कर दिया। हुआ यूं कि ज़ी न्यूज़ ने अपने चैनल पर बार-बार दिखाया था कि गजेन्द्र की मृत्यु के समय आप नेता कुमार विश्वास ने मंच से ‘लटक गया’ शब्द बोला था। सोनू निगम ने जो वीडियो ट्वीट किया, उसमें साफ़ दिख रहा है कि ‘लटक गया’ शब्द कुमार विश्वास द्वारा नहीं बोला गया था, बल्कि वह आवाज़ बाहर से भरी गई थी। इसका उद्देश्य निश्चित रूप से कुमार को बदनाम करना था।

सोनू निगम ने सच लिखते हुए अपने मित्र कुमार विश्वास के पक्ष में वह वीडियो ट्वीट कर दिया। इस ट्वीट से ज़ी न्यूज़ का षड़यंत्र साफ़-साफ सबको नज़र आने लगा। इसके बाद जी न्यूज ने उन्हें बैन कर दिया। ट्विटर पर इस प्रकरण को लेकर काफी गहमा-गहमी है। फिलहाल #IStandWithSonuNigam ट्रेंडिंग में हैं। कई बॉलीवुड गायकों ने सोनू निगम के पक्ष में ट्वीट किए हैं।

सोनू निगम का शुरुआती ट्विट यूं है जिसके बाद जी ग्रुप भड़क गया…  Sonu Nigam @sonunigam : I am far from politics but I feel this truth should come out for the sake of my poet friend Kumar Vishwas. https://youtu.be/xmdtxzuyFi8

जी ग्रुप द्वारा बैन किए जाने पर सोनू निगम ने जो ट्वीट किया, वह इस प्रकार है… Sonu Nigam @sonunigam : Wonder should it not be illegal to ban someone on the pretext of nothing in a democracy? Influencing others to not work with an individual.

इस मामले की खबरें मीडिया माध्यमों पर भी आने लगी हैं… देखें एक खबर…

Zee not to buy music with Sonu Nigam songs

Zee News has put a ban on Bollywood singer Sonu Nigam. The channel will not buy music with ‘Sonu Nigam songs’, according to sources.  Speculations is going around that the ban came as a result after Nigam raised his voice in suppot of AAP leader Dr Kumar Vishwas. The channel ran a video footage of Dr Kumar Vishwas and quoted him saying ‘Latak Gaya’ on the recent farmer’s suicide case during AAP rally at Jantar Mantar.  Sonu Nigam tweeted, “So now Zee announces a ban on me. 🙂 What do I say.. God bless everyone.” He further quoted, “Well legal or illegal, one thing’s for sure. Banning someone, is definitely unGodly.”


वो कौन सा वीडियो है जिसे ट्वीट करने के बाद सोनू निगम पर जी ग्रुप भड़क गया, उस वीडियो को आप भी देखें… इस लिंक पर क्लिक करें:https://youtu.be/xmdtxzuyFi8

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button