जिलाधिकारी कार्यालय पर पत्रकार ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई

जिलाधिकारी कार्यालय पर पत्रकार ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई
बेबाक राशिद सिद्दीकी /पुणे: जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे एक पत्रकार ने गुरुवार(दोपहर) मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में जले पत्रकार को पुणे के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक वीकली अखबार के संपादक रुबेल मैन्यूल आज सुबह से पुणे के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि, पुलिस ने उन पर वेबजह फिरौती का मामला दर्ज किया है। पुलिस उन्हें लगातार प्रताडित कर रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी उनकी शिकायत नहीं सुनी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर दोपहर बारह बजे उन्होंने मिट्ठी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई।
वहां पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उन्हें ससून अस्पताल में भर्ती कराया।रुबेल गंभीर रुप से झुलस गए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button