पंकज मुकाती ने प्रभात खबर पटना में बतौर रेजीडेंट एडिटर ज्वाइन किया

mukati

bhadas4media.com ने कुछ दिनों पहले ही आपको बता दिया था कि पंकज मुकाती को प्रभात खबर का आसरा मिल सकता है। सो उन्होंने प्रभात खबर ज्वाइन कर लिया है। उन्हें पटना में बतौर रेजीडेंट एडिटर ज्वाइन किया है। पंकज इससे पहले दबंग दुनिया में थे। दबंग दुनिया से पहले वे अमर उजाला इलाहाबाद के संपादक थे। वहां से इस्तीफा देकर उन्होंने दबंग दुनिया ज्वाइन किया था।
खबर है कि दबंग दुनिया से महेश लिलोरिया का भी हनीमून पीरियड भी खत्म हो गया है। उन्हें भोपाल भेजे जाने की तैयारी है। उनकी जगह भास्कर से साइड लाइन किए गए ललित उपमन्यु को संपादक बनाए जाने की खबर है।
नईदुनिया के मुंबई ब्यूरो से अजय गर्ग के इस्तीफा देने की खबर है। अजय की गिनती मल्टी टैलेंटेड जर्नलिस्ट में होती है। वो बॉलीवुड में भी बतौर लेखक सक्रिय हैं। अजय दैनिक भास्कर और हिंदुस्तान के साथ भी लंबी पारी खेल चुके हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button