शांत कुमार-महेंद्र मोहन बने पीटीआइ के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

mahendra-mohanमीडिया क्षेत्र के दो प्रमुख व्यक्तियों केएन शांत कुमार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया [पीटीआइ] का अध्यक्ष और महेंद्र मोहन गुप्त को उपाध्यक्ष चुना गया है। शांत कुमार बेंगलूर की प्रिंटर्स [मैसूर] प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ संपादक व फोटो पत्रकार हैं, जबकि गुप्त जागरण समूह के अध्यक्ष व प्रबंध संपादक हैं। दोनों को ही पीटीआइ बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया।

देश के सबसे बड़े मीडिया समूह जागरण के प्रमुख व पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र मोहन गुप्त आइएनएस व इंडियन लैंग्वेजेज न्यूजपेपर एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह यूएनआइ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विनीत जैन, विजय कुमार चोपड़ा, एन. रवि, अवीक कुमार सरकार, एचएन कामा, एमपी वीरेंद्र कुमार, रियाद मैथ्यू, संजॉय नारायण और शेखर गुप्ता पीटीआइ बोर्ड में सदस्य चुने गए।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button