सहारनपुर की डीएम संध्या तिवारी हटाई गई

logob

लखनऊ। सरकार ने सोमवार को सहारनपुर की जिलाधिकारी (डीएम) संध्या तिवारी सहित 21 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अफसर के तबादले कर दिए। माना जा रहा है कि सहारनपुर में हुए दंगे को समय रहते नियंत्रित न कर पाने की वजह से संध्या को पद से हटाया गया है। इधर-उधर किए गए अन्य आइएएस अफसरों में परिवहन आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद से प्रतीक्षारत चल रहे रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण पद पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा पांच डीएम और छह सीडीओ बदले गए हैं।

नाम वर्तमान पद नई तैनाती

1 रजनीश गुप्ता : प्रतीक्षारत- प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

2. अरविंद नारायण मिश्रा : सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग- उच्च शिक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

3. सुनील कुमार : प्रमुख सचिव समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण- पिछड़ा वर्ग कल्याण से अवमुक्त समाज कल्याण बने रहेंगे

4. मनोज सिंह : एमडीयूपीएसआईडीसी- वर्तमान पद के साथ लघु उद्योग निगम कानपुर नगर का अतिरिक्त प्रभार

5. ब्रजकिशोर सिंह : प्रतीक्षारत -सचिव नागरिक सुरक्षा

6. संध्या तिवारी : डीएम, सहारनपुर- विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग

7. इंद्रवीर सिंह यादव : डीएम फैजाबाद- डीएम सहारनपुर

8. अनिल धींगरा : डीएम मिर्जापुर-डीएम फैजाबाद

9. राजेश कुमार सिंह : डीएम हापुड़, उपाध्यक्ष हापुड़ विकास प्राधिकारण- डीएम मीरजापुर

10. अजय यादव : प्रतीक्षारत- डीएम हापुड़

11. लाल बिहारी- डीएम झांसी- प्रतीक्षारत

12. अनुराग यादव : निदेशक पंचायती राज-डीएम झांसी

13. वी शाखजी : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, गाजीपुर-सीडीओ वाराणसी

14. पुलिक खरे : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अलीगढ़- सीडीओ अलीगढ़

15. कुनाल सिल्कु : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद- सीडीओ, हापुड़

16. महेंद्र बहादुर सिंह: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीतापुर

17. डा. योगेश कुमार : सीडीओ लखनऊ- प्रतीक्षारत

18. सुजीत कुमार : सीडीओ चंदौली- प्रतीक्षारत

19. नवनीत सिंह चहल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मेरठ- सीडीओ चंदौली

20. अखंड प्रताप सिंह : सीडीओ फैजाबाद- प्रतीक्षरत

21. अरविंद मल्पा बंगारी: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आगरा- सीडीओ फैजाबाद

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button