Trending

NDTV 24×7 का प्राइम टाइम शेड्यूल हुआ और भी दमदार

देश का भरोसेमंद अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV 24x7 अब अपने प्राइम टाइम स्लॉट को और धार दे रहा है। चैनल ने दर्शकों की पसंद और बदलते मीडिया ट्रेंड्स को देखते हुए एक दमदार प्राइम टाइम लाइनअप पेश किया है

देश का भरोसेमंद अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV 24×7 अब अपने प्राइम टाइम स्लॉट को और धार दे रहा है। चैनल ने दर्शकों की पसंद और बदलते मीडिया ट्रेंड्स को देखते हुए एक दमदार प्राइम टाइम लाइनअप पेश किया है, जिसमें अनुभवी पत्रकार शिव अरूर की एंट्री ने खास ध्यान खींचा है।

NDTV 24×7 की शाम 7 बजे की शुरुआत होती है The Southern View से, जहां वीरराघव दक्षिण भारत की राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़ी अहम हलचलों को राष्ट्रीय संदर्भ में जोड़ते हैं। इसके बाद 7:30 बजे वसुधा वेणुगोपाल Newsbreak के जरिए दिन की बड़ी खबरों को संक्षेप, स्पष्टता और संदर्भ के साथ पेश करती हैं।

रात 8:30 बजे आता है The Last Word, जहां मारिया शकील दिन की सबसे गंभीर खबरों पर ग्राउंड रिपोर्ट और राजनीतिक विश्लेषण के जरिए गहराई से चर्चा करती हैं। ठीक 9 बजे विष्णु सोम Left, Right & Centre की मेजबानी करते हैं—एक ऐसा मंच जहां तथ्य आधारित संवाद के जरिए संतुलित और सम्मानजनक बहस होती है। प्राइम टाइम का समापन होता है News Night से, जो रात 10 बजे दीप्ति सचदेवा के साथ ठहराव, स्पष्टता और विश्वसनीय विश्लेषण के अंदाज में प्रस्तुत होता है।

इस सशक्त लाइनअप में अब शिव अरूर जैसे तेजतर्रार और अनुभवी पत्रकार की मौजूदगी से नई ऊर्जा जुड़ गई है। अपनी धारदार रिपोर्टिंग और संपादकीय समझ के लिए पहचाने जाने वाले शिव NDTV 24×7 के कंटेंट को और गहराई देंगे।

NDTV के डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारा प्राइम टाइम लाइनअप हमारे नेटवर्क की मजबूती और विविधता को दर्शाता है। इन घंटों में लगातार बढ़ती व्युअरशिप इस बात का संकेत है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं और दर्शकों का विश्वास लगातार कायम है।”

NDTV 24×7 एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि विश्वसनीयता, गहराई और निष्पक्ष पत्रकारिता ही वह आधार है जिस पर दर्शकों का भरोसा टिका रहता है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button