लखनऊ में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म; युवक ने 12वीं की छात्रा को बनाया शिकार
इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह ने बताया कि आरोपी तौकीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
सोशल मीडिया की दोस्ती 12वीं की छात्रा के लिए खतरनाक साबित हुई. इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले एक युवक ने छात्रा को विभूति खंड स्थित एक होटल में बुलाया. कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजनों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आरोपी तौकीर आलम को पकड़ा. आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज जेल भेज दिया है.
लखनऊ निवासी पीड़िता इंटरमीडिएट की छात्रा है. कुछ दिन पहले ही उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती इंदिरा नगर में रहने वाले तौकीर आलम से हुई. दोनों के बीच ऑनलाइन बातें होने लगीं. इसके बाद तौकीर ने छात्रा को विभूतिखंड स्थित एक होटल बुलाया.
परिजनों का आरोप है, कि कमरे में तौकीर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बदहवास हो गई. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर तौकीर को दबोचा, क्योंकि इसकी भनक किसी तरह छात्रा के घरवालों को लग गई थी.
इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह ने बताया कि आरोपी तौकीर आलम के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. पीड़िता का बयान जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.



