………तो पुष्कर धामी के शिक्षा निदेशक ने महिला पत्रकार पर हाथ उठा दिया !
बेसिक शिक्षा निदेशालय में डीएलएड प्रशिक्षुओं के परिजनों और निदेशक अजय नौडियाल के बीच जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई, जब निदेशक ने वीडियो बना रही महिला का मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बेसिक शिक्षा निदेशालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। डीएलएड प्रशिक्षुओं के परिजन और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता यहां वार्ता के लिए पहुंचे थे। उनके नारेबाजी करने पर निदेशक अजय नौडियाल भड़क गए। उन्होंने वीडियो बना रही महिला का मोबाइल छीन लिया। इस पर छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई। विभाग ने पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है।
भर्ती रोकने के लिए बना रहे दबाव: निदेशक
निदेशक अजय नौडियाल ने अपनी सफाई में कहा कि डीएलएड चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया रोकने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। गुरुवार को वह हाईकोर्ट की एक सुनवाई में ऑनलाइन जुड़े थे। शोर-शराबा होने उन्होंने पांच लोगों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन बाहर अत्यधिक हंगामा होने पर उन्होंने लोगों को कार्यालय से बाहर जाने और वीडियो नहीं बनाने के लिए कहा। जिस पर उनसे भीड़ कर अभद्रता की गई।

