Trending

बसंत पंचमी से महावीर जयंती तक चलेगा एनयूजे का सदस्यता अभियान

– प्रदेशव्यापी मेंबरशिप अभियान का शुभारंभ आज, लखनऊ की बैठक में हुए कई अहम निर्णय
– मार्च के अंत में राजधानी लखनऊ में होगा होली मिलन समारोह के साथ ही प्रांतीय महाधिवेशन

एनयूजे उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ इकाई की गुरुवार को गोमती नगर में हुई संयुक्त बैठक में कई अहम और बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में 23 जनवरी (बसंत पंचमी) से 31 मार्च (महावीर जयंती) तक प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान चलाने, मार्च महीने के अंत में राजधानी लखनऊ में होली मिलन समारोह के साथ ही प्रांतीय महाधिवेशन किए जाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यवाहक अध्यक्ष के बख्श सिंह ने सदस्यता अभियान के लिए मंडलवार प्रभारी नामित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की सदस्य संख्या तेजी से बढ़ानी है तो सभी जनपदों को इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने प्रत्येक जिलाध्यक्ष को 20-20, उपाध्यक्ष/मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को 10-10 सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यों को 5-5 नए सदस्य बनाने के लिए अनुरोध किया। डॉ. अतुल मोहन सिंह के प्रस्ताव पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के बख्श सिंह ने मार्च महीने के अंत में राजधानी लखनऊ में होली मिलन समारोह के साथ ही प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन किए जाने पर पर अपनी मुहर लगाई। संरक्षक अजय कुमार ने कहा कि आयोजन समिति बनाकर प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन के लिए जल्द ही तैयारियां शुरू कर दी जाएं। उन्होंने व्यवस्था में हर-संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

एनयूजे उत्तर प्रदेश इकाई रचेगी नया इतिहास

एनयूजे की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के बक्श सिंह ने कहा कि 23 जनवरी से 31 मार्च तक व्यापक सदस्यता अभियान चलेगा। मार्च महीने के अंत में ही होली मिलन समारोह एवं प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन के जरिए एनयूजे पुनः इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। सदस्यता अभियान और महाधिवेशन के माध्यम से एनयूजे की उत्तर प्रदेश इकाई नया इतिहास रचने का काम करेगी।

इस दौरान संरक्षक अजय कुमार, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के. बख्श सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अतुल मोहन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य एस.वी. सिंह उजागर, अरुण शर्मा ‘टीटू’ के साथ लखनऊ इकाई से जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा,  महामंत्री श्यामल त्रिपाठी, संगठन मंत्री अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, प्रवक्ता शिवसागर सिंह चौहान, आलोक श्रीवास्तव, किरन सिंह, पवन विश्वकर्मा, रोनॉल्ड डिसूजा, संतोष पटवा, शिवम भार्गव आदि मौजूद रहे।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button