Trending

यू-टूबर प्रज्ञा मिश्रा यादव के जीजा ने आखिर अपने बहन की क्यों की हत्या !

लखनऊ तिहरे हत्याकांड में पत्नी की हत्या के बाद मानस वाजपेई ने बीमार बहन को भी गोली मार दी और खुदकुशी कर ली. पड़ोसियों के मुताबिक, बहन की देखभाल को लेकर डर इस खौफनाक कदम की वजह माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है.SBI में काम करने वाले मानस वाजपेई ने ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी.इतना ही नहीं मानस ने फिर जाकर अपनी सगी बहन की भी हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली.

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा और संवेदनशील सवाल यह उठ रहा है कि पत्नी से विवाद के बीच मानस ने अपनी निर्दोष बहन को क्यों मार डाला? अब पड़ोसियों के बयानों से इस खौफनाक कदम के पीछे की दर्दनाक वजह सामने आई है.

बीमार बहन की तन्हाई का डर

पड़ोसियों के मुताबिक, मानस के माता-पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी.घर में सिर्फ वह और उसकी बहन रहते थे. बहन मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले कई सालों से उसका इलाज चल रहा था. पत्नी दिव्या से तलाक का केस चल रहा था और वे दोनों अलग रह रहे थे. माना जा रहा है कि मानस को यह लगा होगा कि उसके न रहने या जेल जाने के बाद उसकी मानसिक रूप से बीमार बहन का इस दुनिया में देखभाल करने वाला कोई नहीं बचेगा.इसी खौफ में उसने बहन को भी गोली मार दी.

दरवाजा तोड़ा तो टीवी पर चल रही थी हनुमान चालीसा

पड़ोसी ने बताया कि जब मानस के व्हाट्सएप स्टेटस को देखकर लोगों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा भयावह था. मानस और उसकी बहन खून से लथपथ मृत पड़े थे और कमरे में टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी.

घर से बरामद हुए 3 हथियार

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि मानस के घर से पुलिस को तीन हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसके पास इतने हथियार कहां से आए.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button