उत्तर प्रदेश के सात शहरों से लांच होगा दैनिक भास्कर, दीपक द्विवेदी समूह संपादक

उत्तर प्रदेश के अखबारों में कांटे की प्रतिस्पर्द्धा और विशाल क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए हिंदी दैनिक भास्कर पिछले कई वर्षों से अखाड़े में उतरने का साहस जुटा रहा था। कई तरह के कयास और शोशेबाजियों के लंबे सिलसिले के बाद अब उस पर विराम लगने की जानकारी मिली है। पता चला है कि निकट भविष्य में दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में एक साथ सात शहरों से लांच होने जा रहा है। प्रदेश के सभी संस्करणों की कमान संपादक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दीपक द्विवेदी को सौंपी गई है। वह भास्कर के सभी संस्करणों के संपादक के साथ अखबार के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर भी होंगे। 

दीपक द्विवेदी पिछले 28 वर्षों से विभिन्न हिन्दी अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। एक जानकारी के मुताबिक दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में नोएडा, इलाहाबाद, बनारस, कानपुर, बरेली, गोरखपुर और फैजाबाद से एक साथ अपना संस्करण शुरू करने जा रहा है। खबर है कि एक राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक के वाइस प्रेसीडेंट को दैनिक भास्कर उ0 प्र0 का सीईओ भी नियुक्त कर दिया गया है। कई पत्रकार इसे अपने आशियाने के तौर पर देख रहे हैं। साथ ही प्रदेश के अन्य समाचार पत्रों के लिये भी प्रतिस्पर्धा अब काफी चुनौती भरी होने वाली है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button