वीके सिंह का विवादित ट्वीट, मीडिया को कहा ‘PRESSTITUTES’

वीके सिंह का विवादित ट्वीट, मीडिया को कहा 'Presstitutes'

विद्रोह से प्रभावित यमन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर नजर रख रहे विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। एक ट्वीट में मीडिया को ‘presstitutes’ कहने पर मंगलवार को कई राजनीतिक दलों ने सिंह की खिंचाई की। वी. के. सिंह पहले भी इस शब्द का प्रयोग कर चुके हैं, जिसके लिए एडिटर्स गिल्ड ने उनकी निंदा की थी। कांग्रेस ने बयान को जहां ‘खेदजनक’ करार देते हुए मंत्री को ‘असंवेदनशील’ बताया, वहीं लेफ्ट ने कहा कि इस बयान से मंत्री का माइंडसेट सबके सामने आ गया है। इस विवाद की शुरुआत यमन के शहर जिबूती से हुई। वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा, ‘यमन आकर भारतीयों को बचाना उतना रोमांचक नहीं था, जितना कि पाकिस्तानी दूतावास जाना।’ गृह युद्ध झेल रहे यमन में कई भारतीय नागरिक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने का काम भारत सरकार कर रही है। इस सिलसिले में वी. के. सिंह कई दिनों से जिबूती में हैं। उनके इस बयान को मीडिया ने खूब उछाला। सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुई चर्चा के बीच ही मंत्री ने इसके बाद ट्वीट किया, ‘दोस्तो, आप presstitutes से क्या उम्मीद करेंगे?’ ​

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button