Trending

ऑफिस जाते वक्त गोलियों से भून दिया गया इतना बड़ा अधिकारी

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना सुबह 10 बजे की है। कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

झारखंड के हजारीबाग से बड़ी न्यूज सामने आ रही है। आपको बता दें कि यहां एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है।

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना सुबह 10 बजे की है। कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली मार दी आपको बता दें कि एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष कमला राम रजक के अनुसार , कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे। उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बीच रोड पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी। ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जानकारी के अनुसार , कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी।

वह उसी से ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया।प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं बता दें कि गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। उनकी हत्या से एक बार फिर प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button