Trending

मीडियाकर्मी कृप्या ध्यान दें, कॉन्ग्रेस शासन में सरकार की आलोचना अपराध है: तेलंगाना में पुलिस ने 2 महिला पत्रकारों को उठाया, सादे कपड़ों में घर पहुँच मोबाइल-लैपटॉप सब किया जब्त

ये गिरफ्तारी 10 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो को लेकर है। इस वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं। अब चूँकि इसे पल्स न्यूज द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। इसीलिए ऐसा माना गया कि ये सब मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने के उद्देश्य से किया गया है।

तेलंगाना में दो पत्रकार गिरफ्तारतेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दो महिला पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पत्रकारों में एक पोगदादंडा रेवती हैं, जो ‘पल्स न्यूज‘ की प्रबंध निदेशक हैं, और दूसरी उनकी सहकर्मी संध्या उर्फ तन्वी यादव हैं।

ये गिरफ्तारी 10 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो को लेकर है। इस वीडियो में एक किसान ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ टिप्पणियाँ की थीं। अब चूँकि इस इंटरव्यू को ‘पल्स न्यूज’ द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, इसीलिए माना गया कि ये सब ‘पल्स न्यूज’ ने मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने के उद्देश्य से किया है।

इसके बाद इस मामले में कॉन्ग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सचिव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। माना गया कि वीडियो को प्रसारित करने से कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था, और इसलिए दोनों पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पत्रकारों के घर कुछ लोग सादे कपड़े में आए और उन्हें हिरासत में लिया। रेवती की एक वीडियो से तो पता चलता है कि पुलिस सुबह 5:30 बजे ही उनके यहाँ पहुँच गई थी। पत्रकार ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें सोकर उठे आधा घंटा भी नहीं हुआ कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम रेड्डी उन पर चुप रहने का दबाव बना रहे हैं। वहीं उनके पति और घरवालों के फोन-लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं।

गौरतलब दोनों पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना सरकार को काफी निंदा झेलनी पड़ रही है। सवाल किया जा रहा है कि क्या यही है कॉन्ग्रेस की मोहब्बत की दुकान। तेलंगाना के भाजपा प्रवक्ता एनवी सुभाष ने भी आावाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ये देर रात पुलिस की कार्रवाई प्रेस की आजादी पर हमला है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इसकी निंदा की है। वहीं सिद्धिपेट से बीआरएस विधायक हरीश राओ थानीरू ने भी कॉन्ग्रेस सरकार को डरपोक बताया।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button