वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय का निधन

अंतिम संस्कार दो सितंबर की दोपहर 12:00 बजे निगमबोध घाट, दिल्ली पर किया जाएगा। उमेश उपाध्याय के निधन पर तमाम पत्रकारों और उनके शुभचिंतकों ने दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Umesh Upadhyayवरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय का एक सितंबर को निधन हो गया है। बताया जाता है कि उमेश उपाध्याय के घर पर कुछ काम चल रहा था, इसी दौरान कुछ काम करते समय वह गिरकर घायल हो गए थे। तत्काल ही उमेश उपाध्याय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

 

अंतिम संस्कार दो सितंबर की दोपहर 12:00 बजे निगमबोध घाट, दिल्ली पर किया जाएगा। उमेश उपाध्याय के निधन पर तमाम वरिष्ठ पत्रकारों और उनके शुभचिंतकों ने दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक अनुभवी पत्रकार व कम्युनिकेटर उमेश उपाध्याय को प्रिंट, रेडियो, टीवी और डिजिटल मीडिया में करीब चार दशकों का अनुभव था। उन्होंने एक ग्राउंड रिपोर्टर से एक अनुभवी संपादक तक का सफर तय किया था।

इस दौरान उन्होंने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’, ‘ऑल इंडिया रेडियो’, ‘डीडी न्यूज’, ‘नेटवर्क18’ और ‘जी न्यूज’ सहित कई अन्य न्यूज नेटवर्क के साथ काम किया। जेएनयू, डीयू और FTII के छात्र रह चुके उमेश उपाध्याय का अंतरराष्ट्रीय संबंधों और मीडिया के प्रति उनका जुनून उनके लेखों में स्पष्ट होता है। उन्होंने कई न्यूज व टॉक शो को प्रड्यूस किया और उसकी एंकरिंग भी की थी।

बता दें कि उमेश उपाध्याय ने कुछ समय पहले ही एक किताब ‘वेस्टर्न मीडिया नरेटिव्स ऑन इंडिया फ्रॉम गांधी टू मोदी’ (WESTERN MEDIA NARRATIVES ON INDIA FROM GANDHI TO MODI) लिखी थी।

 

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button