हरे प्रकाश उपाध्याय को मिला भारतीय ज्ञानपीठ का 9वां नौलेखन सम्मान

hare prakash
जनसंदेश टाइम्स लखनऊ के फीचर इंचार्ज हरे प्रकाश उपाध्याय को उनकी साहित्य रचना ‘बखेड़ापुर’  के लिए भारतीय ज्ञानपीठ के नौलेखन सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान में उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपए की धनराशि दी गई। एक कार्यक्रम के दौरान लब्धप्रतिष्ठ ख्याल गायक पद्मभूषण पं. राजन साजन मिश्र  ने इस सम्मान से हरे प्रकाश उपाध्याय को नवाजा। इसके पहले भी साहित्य के क्षेत्र में हरे प्रकाश उपाध्याय कई सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। सम्मान मिलने के बाद जब उनके नंबर पर बधाई के लिए बात करने का प्रयास किया गया। उनका नंबर बंद मिला। Bhadas4journalist.com साहित्य में उनके योगदान को सम्मान देता है और उनको मिले भारतीय ज्ञानपीठ के नौलेखन सम्मान के लिए उनको बधाई भी देता है। हरे जी ऐसे ही साहित्य को उनकी ऊंचाईयों तक आप पहुंचाते रहे हैं और यही साहित्य आपको भी आपकी ऊंचाईयों तक पहुंचाता रहेगा। गत्ï दिनों हरे प्रकाश उपाध्याय ने मंतव्य नाम से एक मासिक पत्रिका निकालना शुरू किया है। जिसको लोगों ने जमकर सराहा है और उस मैग्जीन की डिमांड चरम पर है। साहित्य पर लेखन की कला में हरे प्रकाश उपाध्याय एक प्रखर नाम के तौर पर देखे और समझे जा रहे हैं। एक बार फिर से ज्ञानपीठ के नौलेखन पुरस्कार के लिए Bhadas4journalist.com बधाई देता है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button