नोएडा के एक नेशनल चैनल में मिले बाथरूम में जोड़े

छोटे चैनलों और अखबारों में किस तरह से अराजकता है, उसका एक उदाहरण फिर नोएडा के एक चैनल में देखने को मिला। हालांकि अब ऐसे चैनलों की खबरें देने में भी शर्म आने लगी है कि इनके बारे में क्या लिखा जाए। पर घटनाएं हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी पुलिस इन चैनलों में दस्तक देती है तो कभी छेड़खानी पर पुलिस किसी को उठा ले जाती है। कभी इन चैनलों में आपस में मारपीट होती है तो कोई यहां शारीरिक शोषण का आरोप लगता है। तो कभी महिला कर्मचारी के इज्जत पर ही हाथ डाल देता है। पर प्रबंधन है कि आंखें बंद करके यह सब देखता रहता है। इसका कारण यह भी है कि ये सब करने वाले वहीं होते हैं जिसका कंपनी में किसी बड़े अधिकारी से करीबी संबंध होते हैं।
इस बार जो घटना सामने आई है वह भी एक छोटे चैनल का है। नोएडा में उसका आफिस है। यहां चैनल हेड के एक करीबी महोदय वहां चल रहे स्कूल की एक छात्रा के साथ बाथरूम में घुस गए। वहां काफी देर रहे। एक साथ।…..। फिर स्वीपर और सफाई कर्मियों को कुछ आभास हुआ तो वे दोनों लोग रंगे हाथों पकड़े गए। कर्मचारी के बारे में खबर है कि वह चैनल हेड का करीबी है। पर उसे बचाने के लिए अब लोग लगे हुए हैं क्योंकि वह चैनल हेड की गुप्त रहस्यों को जानता है। हालांकि वह छात्रा को कैसे पटाया है उसके बारे में भी काफी रोचक जानकारी हाथ लगी है। चर्चा है कि छात्रा भी वहां चल रहे अकादमी में पढ़ती है। संभवतः उसे चैनल में सेट कराने के नाम पर सेट किया गया। पर मामले को स्वीपर और सफाई कर्मियों ने खोल दिया। स्वीपर और सफाई कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला तो वे अर्धनग्न अवस्था में थे। उन्होंने इसकी सूचना ऊपर दी तो इस मामले को दबाने के लिए खूब कसरत की गई। पर मामला दबा नहीं और ऊपर पहुंच गया। हालांकि अभी इन मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है पर आशा है कि एक दो दिन के भीतर कार्रवाई हो जाएगी। नाम इसलिए छुपा लिया गया है कि नाम लिखने से न केवल चैनल की बदनामी होती बल्कि उस लड़की के बारे में भी लोगों को पता चल जाता जो इस ठगी की शिकार हुई। पर समय आने पर इसका भी खुलासा कर ही दिया जाएगा।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button