अर्धनग्न होकर दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 अर्धनग्न होकर दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने रविवार को इंडिया गेट पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने वहां उपस्थित लोगों को दैनिक जागरण के मालिकानों द्वारा की जा रही सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के बारे में बताया। कर्मचारियों ने जागरण के मलिकानों द्वारा अपना हक़ मांगने पर बाहर किये गए 400 से अधिक कर्मचारियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

इंडिया गेट पर उपस्थित सैकड़ों लोगों को मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों के बारे में बताया गया। इस दौरान कई लोगों ने जागरण का बहिष्कार करने और कर्मचारियों का साथ देने की भी बात कही। कर्मचारियों ने तय किया है कि निक्कर अभियान को जारी रखा जायेगा और आने वाले दिनों में कई जगहों पर इस तरह प्रदर्शन किया जायेगा। कर्मचारियों का कहना है कि जागरण ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। कर्मचारियों को मजीठिया की सिफारिशों को लागू करने की मांग करने पर पिछले डेढ़ वर्ष से धमकाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वह अपना हक़ लेकर रहेंगे।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button