पत्रकार पर हमला करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

पत्रकार पर हमला करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

जबलपुर। शहर के एक पत्रकार को घर बुलाकर जानलेवा हमला करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने नेता व उसके साथी पर तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर रखा था। भाजपा नेता सिवनी से गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद पति एवं पूर्व पार्षद ह्रदेश राजपूत ने अपने घर बुलाकर पत्रकार आशीष विश्वकर्मा पर साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर बाहर फेंक दिया था। इसके बाद से वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उस पर एवं साथी पर तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की ह्रदेश राजपूत सिवनी में किसी के परिचित के यहां फरारी काट रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे देर रात धर दबोचा। वहीं पत्रकार आशीष जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button