प्रमोद सिंह का अमर उजाला, वाराणसी से इस्तीफा, नितिन का तबादला

amar-ujalaअमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि यहां के स्थानीय संपादक से खफा प्रमोद सिंह ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे अपनी नई पारी की शुरुआत किस संस्थान के साथ करने जा रहे हैं इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि यहां के स्थानीय संपादक ने प्रमोद सिंह को उनके जूनियर के अंदर में काम करने के लिए कह दिया था जिससे वे खफा थे। आपको बता दें कि प्रमोद सिंह हिंदुस्तान, रांची में लंबे समय तक संपादक रहे हरिनारायण सिंह के पारिवारिक सदस्य हैं। हरिनारायण सिंह इस समय एक क्षेत्रीय अखबार का प्रकाशन कर रहे हैं खबर मंत्र के नाम से।

उधर, दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि यहां डीजीएम नितिन श्रीवास्तव का तबादला नोएडा कर दिया गया है। तबादले के बारे में खबर है कि उनके खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने मुकदमा लिखाया था। साथ ही प्रबंधन को उनके खिलाफ और शिकायतें प्राप्त हुईं थीं।

loading...
Loading...
Loading...
loading...
Back to top button