सुनील मुतरेजा के हिंदुस्तान ज्वाइन करने की चर्चा जोरों पर

हिंदुस्तान से जल्द ही आपको एक बड़ी खबर मिल सकती है। चर्चा है कि अभी कुछ ही दिनों अमर उजाला से इस्तीफा देने वाले कार्यकारी निदेशक सुनील मुतरेजा हिंदुस्तान के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि अभी सिर्फ यह चर्चा है। खबर पुष्ट नहीं हो पा रही है पर सूत्रों का कहना है कि अंदरखाने भी इस बात की चर्चा है कि सुनील मुजरेजा हिंदुस्तान के साथ जुड़ने वाले हैं।
सूत्र बता रहे हैं कि उन्हें बिजनेस हेड बनाया जा सकता है। उनकी दो राउंड की बातचीत भी संपन्न हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही हिंदुस्तान संग नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दें कि सुनील मुतरेजा उस समय चर्चा में आए थे जब अमर उजाला जी न्यूज के हाथों बिकने जा रहा था उनका भी उसमें अहम रोल माना जा रहा था। खैर उन्होंने इस प्रकरण के बाद ही अमर उजाला से विदाई ले ली। उनपर कुछ वित्तीय अनियमितता के भी आरोप लगे। हालांकि सिद्ध हो पाए या नहीं प्रबंधन
जाने पर सेवानिवृति के कुछ ही दिनों पहले संस्थान से अचानक इस्तीफा खूब चर्चा में रहा। मुतरेजा कई भाषाओं के जानकार हैं। वे टाइम्स समूह के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यहां से वे एक फिल्म निर्माण कंपनी के साथ जुड़े। वहां से वे भास्कर गए औऱ भास्कर के बाद उन्होंने अमर उजाला के साथ नई पारी की शुरुआत की। यहां वे लगभग छह साल रहे।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button