पी कर गिरे यशवंत

daruभड़ास4मीडिया डाट काम के संस्थापक और संपादक यशवंत सिंह बीती रात बुरी तरह जख्मी हो गए. उनके माथे में गहरी चोटें आई हैं. वे बाथरूम में गिर पड़े थे जिसके कारण नल की टोंटी उनके माथे में घुस गई. उन्हें दर्जनों टांके लगे हैं. चोट की स्थिति देखकर डाक्टर्स ने किसी प्लास्टिक सर्जन डाक्टर से आपरेशन कराने की सलाह दी. इसे ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक सर्जरी के विशेषज्ञ डाक्टर से संपर्क साधा गया.

विशेषज्ञ डाक्टर ने अपनी पूरी टीम के साथ करीब घंटे भर तक चले आपरेशन में दर्जनों टांके लगाए. यशवंत को करीब 9 दिन तक बेड रेस्ट की सलाह दी गई है. इस हादसे के बारे में यशवंत ने खुद फेसबुक पर जो पोस्ट किया है, वह इस प्रकार है-

Yashwant Singh : मेरा दुश्मन मैं खुद। रात ‘ज्यादा’ हो गयी थी। गिर पड़ा बाथरूम में। दोनों आईब्रो के उपर गहरे जख्म आए हैं। नॉर्मल टांका लगने की स्थिति नहीं थी। प्लास्टिक सर्जन ने ऑपरेशन थिएटर में लगभग घण्टे भर सिलाई की। अब दारू छोड़ ही देता हूं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button