…तो अब गिरने के बाद दारु छोड़ देंगे भड़ास वाले यशवंत!

daruपत्रकारिता की दुनिया में भड़ास4मीडिया के जरिये भूचाल ला देने वाले देश के चर्चित पत्रकार यशवंत सिंह बीती रात्रि बाथरूम में गिरकर घायल हो गए! ईश्वर की कृपा यह रही कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आयी लेकिन इस घटना से पत्रकारिता की दुनिया में नई क्रान्ति आने की संभावनाएं जग गयी है। मैं दरअसल ऐसा इसलिए लिख रहा हूँ कि इस घटना से यशवंत सिंह से दारु पीने की बुरी लत छूट सकती है। यदि ऐसा होता है तो यशवंत सिंह की सबसे बड़ी बुराई दूर हो जाएगी और वह पहले से ज्यादा अपनी कलम को धार दे सकेंगे!

इसमें कोई शक नहीं कि कलमकारों की आवाज़ को बुलंद करने वाले यशवंत सिंह ने पत्रकारिता में पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद कर इतिहास रचने का काम किया है। शायद ही देश का ऐसा कोई पत्रकार होगा जो यशवंत सिंह की कलम और जज्बे का दीवाना न हो। बाथरूम में गिरकर यशवंत सिंह घायल ही हैं और उनकी भौंह के उपर काफी चोट हैं लेकिन ख़ुशी की बात यह है कि खुद यशवंत सिंह अब अपनी दारूबाजी की लत से छुटकारा चाहते हैं! जैसे ही उन्होंने फेसबुक पर अपने घायल होने और दारु छोड़ने की पोस्ट डाली, सोशल मीडिया पर उन्हें कमेंट में सलाह देने का दौर शुरू हो गया। मैं खुद भी चाहता हूँ कि वो दारु छोड़ दें क्योंकि दारूबाजी उनका वो समय खराब कर देती है जिसमें वो पत्रकारों / आमजन के मुद्दों को और धार दे सकते हैं।

उम्मीद करता हूँ, यशवंत भाई जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे और दारूबाजी से भी मुंह मोड़ लेंगे। साथ ही आशा यह भी करता हूँ कि उनके स्वस्थ होते ही देश के बड़े मीडिया घरानों के बड़े खुलासे भी होंगे क्योंकि अब भड़ास4मीडिया पर दारुबाज यशवंत सिंह नहीं बल्कि अपने भोले-भाले पत्रकार यशवंत सिंह होंगे।

यशवंत भाई के जल्द स्वस्थ होने और दारु छोड़ देने की उम्मीद के साथ…

जियाउर्रहमान
संपादक
www.vyavasthadarpan.in
[email protected]
Mob : 8923220818, 9454391714

मूल खबर :

पी कर गिरे यशवंत

 

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button