लाइव इंडिया में के सतीश सिंह की जगह लेंगे प्रबल प्रताप सिंह

live-indiaदेश के प्रमुख चैनलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके प्रबल प्रताप सिंह अब लाइव इंडिया में के सतीश सिंह का स्थान लेने जा रहे हैं। उन्हें मैनेजिंग एडिटर बनाया जा रहा है। के सतीश सिंह कुछ दिनों पहले ही यहां से इस्तीफा देकर नवीन जिंदल के चैनल के साथ जुड़ गए हैं। जो मतंग सिंह का चैनल था।
प्रबल प्रताप सिंह आजतक न्यूज चैनल के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं।
उधर,
न्यूज एक्स से खबर है कि टीवी टुडे समूह के एक्जीक्यूटिव एडिटर राहुल शिवशंकर ने मैनेजिंग एडिटर के रूप में यहां अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनएन-आईबीएन के राष्ट्रीय मामलों के पूर्व संपादक दिप्तोश मजूमदार ने भी न्यूज एक्स के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। साथ ही जी न्यूज के पूर्व बिजनेस हेड रक्तिम दास भी चैनल के साथ जुड़े हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button