प्रभात खबर में बढ़ा कर्मचारियों का वेतन, भास्कर की रणनीति फेल करने की तैयारी

prabhatबिहार में प्रभात खबर भी दैनिक भास्कर की रणनीति को फेल करने के लिए अपनी छोटी तिजोरी की ही सही छोटा मुंह खोल दिया है। आपको बता दें कि जनसत्ता एक्सप्रेस ने ही कुछ दिनों पहले कहा था कि प्रभात खबर प्रबंधन भास्कर से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए उनके वेतन में बढोतरी कर सकता है। सो उसने बढोतरी कर दी है। खबर है कि संपादकीय सहयोगियों समेत सभी कर्मचारियों के वेतन में 25 फीसदी तक की राशि बढ़ाई गई है। यानी दीपावली से पहले ही कर्मचारियों की दीवाली।
यही होता है जब मीडिया बाजार में कर्मचारियों की मांग बढ़ जाती है तो कंपनियां बिना देखे ही तिजोरी का मुंह खोल देती हैं नहीं तो यह वही प्रभात खबर है जो आजतक कर्मचारियों का खून चूसता रहा है। जब उसे लगा कि उसके कर्मचारी यहां से भाग खड़े होंगे तो आनन फानन में उन्होंने उनका पैसा बढ़ा दिया नहीं तो अभी तक ये रोना रोते थे। खैर चलिए भास्कर के आगमन से ही सही प्रभात खबर के कर्मचारियों के दिन फिरने लगे हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button