वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के पिता का निधन

न्यूज24’ और ‘इंडिया टीवी’ के मैनेजिंग एडिटर रह चुके वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के पिताजी रामसागर प्रसाद सिंह का आज सुबह उनके पैतृक शहर बिहार के बेगूसराय में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। परिवार के लिए एक डेढ़ महीने में ये दूसरी बुरी खबर है क्योंकि हाल में ही उनकी पत्नी वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका गीता श्री के पिता का भी देहांत हुआ था।

अजीत अंजुम अक्सर अपने पिताजी का जिक्र फेसबुक पोस्ट्स में करते रहते थे। उनके पिता रिटायर्ड जज थे। अगर आप अजीत अंजुम को फेसबुक पर फॉलो करते होंगे तो उनके साथ उनके माता पिता की कई तस्वीरें, और कई पुरानी बातें देखने सुनने को मिलेंगी।

जैसे-जैसे अजीत अंजुम के पिता के निधन की खबर मीडिया जगत में फ़ैल रही है, कई फेसबुक ग्रुप में लोग दुःख जाता रहे हैं। bhadas4journalist.com की तरफ से भी मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि, भगवान उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button