राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में डेस्क पर परिवर्तन, पक्षपात का लगा आरोप, कई इधर से उधर

Rashtriya_Saharaराष्ट्रीय सहारा, देहरादून में पूर्व संपादक एलएन शीतल के करीबियों पर गाज गिरना जारी है। खबर है कि यहां डेस्क पर कुछ परिवर्तन किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें भी खेल हुआ है। मसलन पूर्व ब्यूरो प्रभारी की पत्नी ममता सिंह को इंचार्ज बनाया गया है। पहले उनकी जगह विक्रम सिंह रावत इंचार्ज थे। रावत और ममता के कैडर में काफी अंतर है। इसी डेस्क पर ममता से सीनियर अभिषेक मिश्रा को ममता के अंदर काम करने के लिए कहा गया है।
ममता दंपती अपने को समूह संपादक का रिश्तेदार बताते हैं। यह भी चर्चा है की ममता जी आज तक अपनी ही शर्तों पर काम की हैं। इनको को-आर्डिनेशन डेस्क पर भेजा गया तो इन्होंने सवाल खड़े कर दिए। और कहा कि यहां इंचार्ज किसे बनाएंगे आपने तो मुझे बनाने के लिये कहा था।
चर्चा है की आने के पहली इन्होंने शर्त रखी कि अभिषेक मिश्रा के साथ काम नहीं करुंगी। वह जब यहां आईं तो उन्हें दूसरे डेस्क पर भेज दिया गया। दिनेश की जगह भी बदली।

पूर्व संपादक शीतक के करीबी रहे अनिल सिंह और सुमन तिवारी को भी किनारे किया गया है। सुमन तिवारी पहले कुमाउं डेस्क पर इंचार्ज रही हैं इनके ऊपर गणेश नेगी को कर दिया गया है। गणेश नेगी सिटी डेस्क पर तीसरे नंबर पर थे। इसी तरह हरिद्वार डेस्क पर जेटली को परमवीर कौशिक के नीचे कर दिया गया है। सहारा में अपने को सबसे सीनियर का दवा करने वाले अरुण को भी नई जिम्मेदारी मिली है। अब वे गढ़वाल देखेंगे।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button