पटना में नमो के पोस्टर पर कालिख, भड़के भाजपाई

modiposterपटना। गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को होने वाली रैली के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लगाए गए पोस्टरों पर कालिख पोती जा रही है। पटना में हुई इस घटना से भाजपाई भड़क गए हैं। पार्टी ने इसके लिए जदयू व राजद को जिम्मेदार बताया है। इस बाबत अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

भाजपा नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं, अगले चुनाव में जनता उनके चेहरे पर कालिख पोत देगी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोगों ने किया होगा। नरेंद्र मोदी से दूसरे को क्या मतलब है, फिर भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा विधायक नितिन नवीन के अनुसार ‘ऐसा जदयू और राजद के लोग कर रहे हैं।’ ये पोस्टर हुंकार रैली को लगाए गए हैं। भाजपा की यह रैली 27 अक्टूबर को होने वाली है।

राजधानी में कदमकुआं, लोहानीपुर, ललित भवन (बेली रोड) के पास ऐसा हुआ है। विधायक के अनुसार इस बारे में कदमकुआं थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दिलचस्प है कि जो पोस्टर लगे हैं, उसमें सिर्फ नरेंद्र मोदी के चेहरे पर काला रंग डाला गया है। दूसरे नेताओं के चेहरे को छोड़ दिया गया है। इस बीच हुंकार रैली की तैयारियों के लिए भाजपाई पूरे दम-खम के साथ जुटे हुए हैं। नुक्कड़ सभाओं के साथ लोगों को इसमें शिरकत करने के लिए न्योते बांटे जा रहे हैं। इस रैली के बहाने भाजपाई विशेषकर नीतीश मोदी को भी निशाने पर लेने का मन बनाए हुए हैं। हर कहीं भाषणों और आरोपों की जद में विश्वासघात के बहाने राज्य सरकार को घेरा जा रहा है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button