इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली मैगजीन के संपादक बने प्रोफेसर एस महेंद्र देव

EPW4587प्रोफेसर एस महेंद्र देव को इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (EPW) का नया संपादक नियुक्त किया गया है। मैगजीन का प्रकाशन करने वाले समीक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक नैय्यर ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

देव एक अगस्त से प्रोफेसर गोपाल गुरु की जगह लेंगे। पांच वर्षों तक EPW में सेवा देने वाले गुरु जुलाई 2023 के अंत में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

देव दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी और येल विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध अनुभव के साथ वर्तमान में आईसीएफएआई, हैदराबाद में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट स्टडीज, आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष और एक्सिस बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक हैं।

इससे पूर्व, वह इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान, मुंबई के निदेशक और कुलपति, भारत सरकार के कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष, इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई), वॉशिंगटन डी.सी के न्यासी बोर्ड के उपाध्यक्ष, भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सदस्य और कार्यवाहक अध्यक्ष तथा आर्थिक और सामाजिक अध्ययन केंद्र, हैदराबाद के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बयान के मुताबिक, देव ने 22 किताबें लिखी या संपादित की हैं और विकास अर्थशास्त्र तथा व्यापक आर्थिक नीतियों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र एवं भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर उनके लगभग 150 शोध प्रकाशन हैं।

समीक्षा ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित ‘इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली’ सामाजिक विज्ञान में एक अग्रणी मैगजीन है। आधी सदी से भी अधिक समय से EPW को भारत में विद्वानों, नीति निर्माताओं, प्रशासकों, नागरिक समाज और नागरिकों द्वारा व्यापक रूप से पढ़ा जाता रहा है। पूर्व में सचिन चौधरी और कृष्णा राज इस पत्रिका के संपादक रह चुके हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button