‘जागरण न्यू मीडिया’ में इन पदों पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
यदि आप मीडिया में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।
यदि आप मीडिया में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है। दरअसल, जागरण समूह की डिजिटल कंपनी ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) को हिंदी और अंग्रेजी टीम में विभिन्न बीट पर पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, यहां हिंदी टीम में ऑटो, बिजनेस और टेक बीट पर सब एडिटर की जरूरत है। इसके अलावा लाइफस्टाइल बीट पर चीफ सब एडिटर की वैकेंसी है। वहीं, अंग्रेजी टीम की बात करें तो न्यूज, बिजनेस, ऑटो और हेल्थ बीट पर सब एडिटर की जरूरत है।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे namra.fatima@jagrannewmedia.com पर शेयर कर सकते हैं। जिस पद और बीट के लिए अप्लाई कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका उल्लेख जरूर कर दें।
इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।




