शोहदों की शिकार हुई महिला पत्रकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला पत्रकार ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया, तो शोहदे मारपीट पर अमादा हो गये। पीड़िता ने इस बात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी, इस बात की भनक लगते ही शोहदे फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ हजरतगंज राजेश श्रीवास्तव पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पहचान कर ली गयी है ।
मामला राजधानी के हजरतगंज का है। जहाँ पर एक दैनिक अखबार की महिला पत्रकार अपनी भतीजी के साथ खरीदारी करने सहारागंज मॉल गयी थी। मॉल के अंदर मैक डोनाल्ड रेस्टोरेंट में महिला पत्रकार और उसकी भतीजी बैठे हुए थे, जहाँ पर पहले से बैठे दो युवकों ने फब्तियां कसनी शुरु कर दी इस बात का विरोध करने पर शोहदों ने महिला पत्रकार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता भी की। महिला पत्रकार ने इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ हजरतगंज राजेश श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक शोहदे फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन युवको के परिचितों से पूछताछ की। जिनमे से एक का नाम आशुतोष मिश्रा पता चला है। पुलिस दोनों युवकों के तलाश में जुट गयी हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button