मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा

काशी की तर्ज पर ‘महाभारत कॉरिडोर’ और साबरमती की तरह ‘यमुना रिवर फ्रंट’: BJP का संकल्प पत्र-3 जारी, श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और वकीलों का भी रखा गया ख्याल

अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र-3 जारी कियाभाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग शनिवार (25 जनवरी 2025) को जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सबसे झूठा आदमी बताया। उन्होंने केजरीवाल को सलाह दी कि वे प्रयागराज कुंभ जाएँ और संगम में स्नान करें। उनके झूठ बोलने के पाप धुल जाएँगे।

अमित शाह ने दिल्ली के संकल्प पत्र का अंतिम भाग जारी करते हुए AAP सरकार पर घोटालों का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबके ठेके दिए गए और उनमें हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती।

अमित शाह ने कहा, “भाजपा ने हर चुनाव में जो वादे किए उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। 1.08 लाख लोगों ने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की समूहों की बैठक की गई।”

अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।”

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया। यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एक साथ मिलाकर इन्होंने एक शीशमहल बना दिया।”

अमित शाह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में वे यमुना को एकदम शुद्ध कर देंगे और दिल्ली वालों के सामने वे यमुना में डुबकी लगाएँगे। उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।”

भाजपा के संकल्प पत्र-3 की प्रमुख बातें

  • गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा
  • ‘टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 15 हजार रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति
  • निर्माण श्रमिकों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, 10 हजार रुपए तक का टूलकिट प्रोत्साहन और पंजीकृत श्रमिकों को 3 लाख रुपए तक का लोन
  • युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरियाँ, 20 लाख रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त मेट्रो रेल यात्रा के लिए NCMC में 4 हजार रुपए सालाना
  • मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और वकीलों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा
    • 20,000 करोड़ रुपए के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, 13 हजार ई-बसों के साथ दिल्ली को बनाया जाएगा ई-बस सेवाओं वाला शहर, 24 घंटे बस सेवा और मेट्रो के फेज-4 का काम पूरा होगा
    • भव्य महाभारत कॉरिडोर का विकास
    • 3 साल में यमुना नदी को पुनर्जीवित और साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ‘यमुना रिवर फ्रंट’ का विकास
    • हाथ से कचरा एवं गंदगी उठाने का काम पूरी तरह खत्म की जाएगी
    • श्रमिकों को कौशल विकास और स्वर-रोजगार के अवसर
    • रेहरी-पटरों वालों को आर्थिक मदद

    घोषणा पत्र में अमित शाह ने यह भी कहा कि कच्ची कॉलोनियों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें इसे तोड़ने या खरीदने-बेचने का अधिकार नहीं था। अब इसका पूर्ण मालिकाना हक दिया जाएगा। वे इसे तोड़कर नया घर बना सकते हैं। इसके साथ ही इसे खरीद और बेच भी सकते हैं।

    इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो सील की गईं 13 हजार दुकानों को 6 महीने के भीतर दोबारा खोला जाएगा। एलएनडीओ के स्वामित्व वाले मार्केट को फ्री-होल्ड किया जाएगा।

    भाजपा का संकल्प पत्र-2 के वादे

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा भाग चार दिन पहले जारी किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया था। अन्य वादे इस तरह हैं-

    • जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा
    • अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक -मदद
    • ऑटो-टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा
    • घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव
    • युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की मदद
    • दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी वादा

    भाजपा के संकल्प पत्र-1 की घोषणाएँ

    इस घोषणा पत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने जारी किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वर्तमान की जन कल्याण को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं में सुधार करके उन्हें और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इन योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की बात भी कही थी। संकल्प पत्र-1 के वादे निम्नलिखित हैं-

    • महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय मदद
    • गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी
    • गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त
    • गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता
    • 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर
    • 60 से 70 साल के लोगों की वर्तमान पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी
    • 70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को 3,000 रुपए की पेंशन
    • दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में 5 रुपए में भोजन दिया जाएगा
Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button