दीपिका यादव ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में अपनी पारी को दिया विराम
वह यहां करीब साढ़े तीन साल से सीनियर करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं और सुबह सात बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करती थीं।
टीवी पत्रकार दीपिका यादव ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब साढ़े तीन साल से सीनियर करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं और सुबह सात बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करती थीं।
दीपिका यादव ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में दीपिका का कहना था वह जल्द ही एक बड़े चैनल में जॉइन करेंगी और तब उस बारे में बताएंगी।
मूल रूप से गुजरात की रहने वाली दीपिका को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। अपनी पढ़ाई-लिखाई गुजरात से करने के बाद उन्होंने ‘नेटवर्क18’ (हैदराबाद) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। दीपिका पूर्व में ‘एबीपी न्यूज’ और ‘जी न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में भी काम कर चुकी हैं।

Loading...
loading...