नीली बत्ती, हथियारबंद जवान और झूठे सम्मन….TMC का पूर्व नेता पूरी तैयारी से चला रहा था ‘फर्जी इंटरपोल ऑफिस’: डरा-धमकाकर लूटता था पैसे: दिल्ली पुलिस ने नोए़डा से दबोचा
दिल्ली पुलिस ने नोएडा में एक फर्जी ‘इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन’ और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का दफ्तर पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पूर्व तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) नेता बिभास अधिकारी मुख्य आरोपित है।
बिभास अधिकारी पश्चिम बंगाल में घोटालों के आरोप में फँसे थे। वह वहाँ से भागकर नोएडा आए और अपने साथियों के साथ मिलकर यह फर्जी दफ्तर बनाया। ये लोग लोगों को डराकर उनसे पैसे वसूलते थे। वे फर्जी नोटिस भेजते थे और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते थे। बिभास का बेटा भी इस काम में शामिल था। वह अपनी गाड़ियों पर ‘इंटरपोल’ के नकली स्टिकर लगाकर लोगों को धोखा देता था। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आईडी कार्ड, साइन बोर्ड और नकदी बरामद की है।
थाना फेस-3:- संगठित रूप में INTERNATIONAL POLICE & CRIME INVESTIGATION BUREAU के नाम से लोगो को भ्रमित करने के लिए फर्जी ऑफिस बनाकर आम जनता को प्रभाव मे लेकर धोखाधड़ी कर पैसा ऐंठने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार।
उक्त के संबंध में @DCPCentralNoida द्वारा दी गई बाइट। PART-2 https://t.co/SQMOKz0d9a pic.twitter.com/Yq8yVWI0P0— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 10, 2025
बिभास अधिकारी पर पहले से ही पश्चिम बंगाल में कई मामले चल रहे हैं। CBI और ED भी शिक्षक भर्ती घोटाले में उनकी जाँच कर रही है।


