400 करोड़ रुपये जुटाएगी NDTV, बोर्ड ने दी राइट्स इश्यू को मंजूरी
यह फैसला आज हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल जानकारी के मुताबिक, कंपनी पूरी तरह से चुकता (fully paid-up) इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिनका फेस वैल्यू प्रति शेयर 4 रुपये होगा।
अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के माध्यम से 400 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला आज हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया।
स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल जानकारी के मुताबिक, कंपनी पूरी तरह से चुकता (fully paid-up) इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिनका फेस वैल्यू प्रति शेयर 4 रुपये होगा। ये शेयर मौजूदा शेयरधारकों को दिए जाएंगे, जिनकी पात्रता तय करने के लिए एक रिकॉर्ड डेट अलग से घोषित की जाएगी।
कंपनी ने बताया कि यह राइट्स इश्यू कंपनी अधिनियम, 2013 और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (पूंजी जारी और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2018 के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।
गौरतलब है कि कंपनी जब अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर खरीदने का विशेष अधिकार देती है और उनसे पूंजी जुटाती है, तो इसे राइट्स इश्यू कहते हैं।



