विधायक ने मुस्कराते हुए और आंख मारते हुए कहा, “चिंता मत करो, तुम्हारी डिलीवरी कहीं और करवा देंगे
पत्रकार का कहना है कि उत्तर कन्नड़ के लोगों को इलाज के लिए उडुपी, मंगलुरु (मैंगलोर) समेत अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। इस लिहाज से यहाँ अस्पताल की जरूरत काफी समय से है। ऐेसे में कॉन्ग्रेस विधायक से ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं थी।
महिला पत्रकार ने पूछा- अस्पताल कब बनवाएँगे? कॉन्ग्रेस विधायक आँख मारकर बोले- तुम्हारी डिलीवरी कहीं और करवा देंगे: कर्नाटक सरकार में रह चुके हैं मंत्री
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के जोइडा तालुक में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला पत्रकार ने कॉन्ग्रेस विधायक आर वी देशपांडे से सवाल पूछा कि उस क्षेत्र में अस्पताल की सुविधा कब उपलब्ध होगी क्योंकि दुर्घटना और खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।
इस सवाल के जवाब में विधायक ने मुस्कराते हुए और आंख मारते हुए कहा, “चिंता मत करो, तुम्हारी डिलीवरी कहीं और करवा देंगे।”
जब पत्रकार ने हैरान होकर दोबारा पूछा, “क्या सर?” तो विधायक ने अपना वही जवाब दोहराते हुए कहा, “जब तुम्हारी डिलीवरी का समय आएगा, हम उसे करवा देंगे।”
पत्रकार का कहना है कि उत्तर कन्नड़ के लोगों को इलाज के लिए उडुपी, मंगलुरु (मैंगलोर) समेत अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। इस लिहाज से यहाँ अस्पताल की जरूरत काफी समय से है। ऐेसे में कॉन्ग्रेस विधायक से ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं थी।
देशपांडे के इस बयान की सोशल मीडिया के साथ साथ राजनीतिक तबके में भी जमकर आलोचना हो रही है। लोगों ने उनके इस बयान को बेहद असंवेदनशील और अपमानजनक कहा है। विपक्षी दलों ने इसे महिलाओं का अपमान और कॉन्ग्रेस की ‘नीच मानसिकता’ का उदाहरण कहा है।