Trending

फतेहपुर में मनरेगा मजदूरी में घोटाला, 55 लाख रुपये का गबन का खुलासा, 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर केस दर्ज

सोथर ब्लाक की सरकंडी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के मजदूरी में हुआ है घोटाला, ग्राम्य विकास आयुक्त लखनऊ कर रहे जांच

फतेहपुर जिले में मनरेगा मजदूरी में घोटाला सामने आया है. मनरेगा मजदूरी में घपला करने वाले 10 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ असोथर थाने में केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई सीडीओ पवन कुमार मीना द्वारा तीन माह पहले पीडी डीआरडीए द्वारा कराई गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है.

असोथर ब्लाक की सरकंडी ग्राम सभा में 2023-24 में हुए पीएम आवास के मजदूरी घोटाले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है. सीडीओ पवन कुमार मीना के निर्देश पर बीडीओ राहुल मिश्र ने मनरेगा मजदूरी में घपलेबाजी को आधार बना कर 10 अफसर व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है. जिससे हड़कम्प मच गया है. अन्य क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है.

सीडीओ पवन कुमार मुताबिक, असोथर ब्लाक की सरकंडी पंचायत में अब भी ग्राम्य विकास आयुक्त लखनऊ द्वारा 1630 पीएम आवास में भ्रष्टचार की जांच की जा रही है, जो अभी लंबित है. दो दिन पहले भी ग्राम सभा में करोड़ों के हेरफेर की शिकायत डीएम रविंद्र सिंह से ग्रामीणों द्वारा की गई थी. जिसमें जांच के लिए कमेटी गठन की कार्रवाई भी प्रचलित है.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button