‘भारत समाचार’ लखनऊ में कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
मीडिया में नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल, हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) से जुड़ने का उनके पास काफी शानदार मौका है।
मीडिया में नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल, हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) से जुड़ने का उनके पास काफी शानदार मौका है।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां असिस्टेंट प्रड्यूसर (आउटपुट), कंटेंट राइटर (डिजिटल), कॉपी एडिटर (टिकर ब्रेकिंग), पैनल प्रड्यूसर (पीसीआर) और एग्जिक्यूटिव एमसीआर (एमसीआर) के पदों पर वैकेंसी है।
ये नियुक्तियां लखनऊ के लिए होनी हैं। चैनल की ओर से इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य व अनुभवी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे और वर्क सैंपल्स hr@uttarpradeshtv.in पर भेज सकते हैं। जिन आवेदकों को टीवी मीडिया में काम करने का अनुभव है, उन्हें नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी।
इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।