Trending

“अर्थी निकालनी है तो सीएम योगी की निकालो…” कहकर बुरे फंसे डॉक्टर साहब; शासन ने किया सस्पेंड

शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. भास्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है.मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) IAS अमित कुमार घोष ने डॉ. भास्कर के वायरल वीडियो को गंभीर आचरण मानते हुए यह कदम उठाया है. वीडियो में डॉ. भास्कर आम आदमी पार्टी के धरना-प्रदर्शन में “अर्थी निकालनी है तो सरकार की और मुख्यमंत्री योगी की निकालो” जैसे शब्द कहते हुए दिखाई दे रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान देना यूपी के सुल्तानपुर जिले के बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. भास्कर प्रसाद को भारी पड़ गया. शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. भास्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है.मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) IAS अमित कुमार घोष ने डॉ. भास्कर के वायरल वीडियो को गंभीर आचरण मानते हुए यह कदम उठाया है. वीडियो में डॉ. भास्कर आम आदमी पार्टी के धरना-प्रदर्शन में “अर्थी निकालनी है तो सरकार की और मुख्यमंत्री योगी की निकालो” जैसे शब्द कहते हुए दिखाई दे रहे थे.दरअसल, आम आदमी पार्टी के लोग बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल की जर्जर स्थिति और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान डॉ. भास्कर ने सीएम योगी और सरकार को लेकर बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी.विवाद बढ़ने के बाद शासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई करते हुए डॉ. भास्कर को तत्काल निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं जिले के अन्य अस्पतालों के प्रभारी भी सतर्क हो गए हैं.
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है. सरकारी पद पर रहते हुए कोई अधिकारी इस तरह का राजनीतिक बयान देता है तो यह सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाता है. प्रशासन अब इस प्रकरण को उदाहरण के रूप में पेश कर रहा है, ताकि भविष्य में कोई अधिकारी ऐसी गलती दोहराने की हिम्मत न करे.
Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button