बिहार चुनाव: आजतक ‘पब्लिक पोल’ में आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका, सटीक भविष्यवाणी करें और इनाम पाएं
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 'आजतक' लेकर आया है एक स्पेशल पब्लिक पोल, जिसमें आप अपनी चुनावी भविष्यवाणी करके न सिर्फ रोमांचक इनाम जीत सकते हैं बल्कि आपका नाम भी aajtak.in पर प्रकाशित किया जाएगा.
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जहां पहले चरण के मतदान में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, सियासी हलचल अपने चरम पर है. दो चरणों में होने वाले इस महासंग्राम के लिए 6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
– यहां आपको विभिन्न गठबंधन के सामने बने बॉक्स में यह बताना है कि उन्हें इस चुनाव में कितनी सीटें मिल सकती हैं.
– JDU+ का अर्थ है: एनडीए में शामिल बीजेपी, एलजेपीआर, हम और रोलसपा.
– RJD+ का अर्थ है: महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी जैसे दल.
– आप प्रशांत किशोर की JSP और Others (अन्य/निर्दलीय) के लिए भी अपनी भविष्यवाणी कर सकते हैं.
– इसके बाद, आपको अपनी जरूरी जानकारी, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, आयु, राज्य और शहर का नाम भरना होगा.
– फिर से ‘दर्ज करें’ पर क्लिक करने पर, आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा.
-ओटीपी भरते ही, आपकी भागीदारी सफलतापूर्वक कन्फर्म हो जाएगी.
एक व्यक्ति एक बार ही अनुमान बता सकता है. यानी एक व्यक्ति एक अनुमान. लेकिन यदि आप अपने अनुमान को बाद में बदलना चाहें या बदलते राजनीतिक परिवेश और परिस्थिति को देखते हुए आप अपनी भविष्यवाणी की सीटों पर पुनर्विचार करना चाहें, तो यह विकल्प भी उपलब्ध है.


