Trending

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, आधी रात ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी

आधी रात ट्रेन से गिरफ्तार पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को पुलिस धकियाते हुए कोर्ट ले गई। सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत में पेश किया। पेशी पर जाते समय अमिताभ ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मेरी प्राणों की रक्षा की जाए।

पूर्व आईजी और आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार देर रात ट्रेन से गिरफ्तार कर बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में सीजेएम मंजू कुमारी की कोर्ट में पेश किया। पुलिस अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई। पेशी पर जाते समय अमिताभ ठाकुर ने नाराज़गी जताई और मीडिया से कहा कि मेरी प्राणों की रक्षा की जाए, यही कोर्ट से गुहार करुंगा। बुधवार सुबह अमिताभ ठाकुर को पुलिस देवरिया लेकर पहुंची, जहां उन्हें कोतवाली में करीब एक घंटे तक पूछताछ के लिए रखा गया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अमिताभ ठाकुर जब देविरया में एसपी थे। उस समय उन्होंने कोई जमीन ली थी। उस मामले में उनके खिलाफ वहां धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। उधर, तालकटोरा थाने में भी कुछ दिन पूर्व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार रात वह लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। इसकी सूचना पर एसआईटी और तालकटोरा पुलिस को हुई। टीमें लोकेशन के आधार पर सीतापुर-शाहजहांपुर बार्डर पर पहुंची। वहां उन्हें ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button