जी मीडिया: फाइनेंस व अकाउंट्स के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट मयंक अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

जी मीडिया (Zee Media) के वरिष्ठ प्रबंधन में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के फाइनेंस व अकाउंट्स के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल मयंक अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जी मीडिया (Zee Media) के वरिष्ठ प्रबंधन में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के फाइनेंस व अकाउंट्स  के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल मयंक अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने मयंक अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जोकि 10 जुलाई की शाम से प्रभावी हो गया है। मयंक अग्रवाल मई 2010 से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए थे।

कंपनी के अनुसार, मयंक अग्रवाल ने संगठन से बाहर अपने करियर में नए अवसरों की तलाश के लिए इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के साथ भेजे गए अपने पत्र में मयंक अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के साथ उनका कार्यकाल बेहद सीखने वाला और संतोषजनक रहा। हालांकि, काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अपने प्रोफेशनल ग्रोथ (Professional Growth) के लिए नए अवसरों की तलाश करने का फैसला लिया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे नए करियर अवसरों की तलाश के अलावा कोई अन्य कारण नहीं है।

अपने पत्र में उन्होंने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, प्रोत्साहन और अवसरों के लिए वह जी मीडिया के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का हिस्सा बनना और उसके विकास में योगदान देना उनके लिए सम्मान की बात रही है।

कंपनी ने फिलहाल उनके स्थान पर किसी नई नियुक्ति की घोषणा नहीं की है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button