महाराष्ट को मिली पहली महिला प्रधान संपादक

महाराष्ट को मिली पहली महिला प्रधान संपादक
दैनिक पुण्यनगरीके प्रधान संपादक पद पर राही भिड़े की नियुक्ती की गयी है। वे महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान संपादक हैं। ऐसा समाचार पत्र पुण्यनगरी ने प्रकाशित एक समाचार में दावा किया है। वे पिछले तीन साल से दैनिक पुण्यनगरी के पुणे एडिशन में संपादक थीं। मुंबई कार्यालय में उन्होने सोमवार को अपना नया पद संभाला। इस अवसर पर दैनिक पुण्यनगरी के संस्थापक मुरलीधर शिगोंटे(बाबा) ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुण्यगरी के संपादक संजय मलमे, समूह सलाहकार शशिकांत वन्हाड़े आदि भी उपस्थित थे। पिछले २५ साल से पत्रकारिता में जुड़ी राही भिड़े दैनिक लोकमत और प्रहार में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। राही भिड़े के पुण्यनगरी का प्रधान संपादक बनाये जाने पर मुंबई की महिला और पुरुष पत्रकारों ने उन्हे बधाई दी है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button